कुजू. सारूबेड़ा सामुदायिक भवन में शुक्रवार को उज्ज्वला फाउंडेशन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की. बैठक में लइयो पंचायत की महिलाएं शामिल हुईं. बैठक में रामनवमी और छठ पूजा के अवसर पर 51 महिला सदस्यों के बीच वस्त्रों का वितरण किया. जगेश्वर प्रजापति ने कहा कि फाउंडेशन हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. महिलाओं को सम्मान देने पर जोर दिया जा रहा है. फाउंडेशन से जुड़ कर आज सभी क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ मजबूत बनाने की बात कही. संचालन सुलेखा देवी ने किया. बैठक में शांति देवी, मनसरी देवी, परमेश्वर केसरी, रीना देवी, पानो देवी, पिंकी, कविता, सुगवा देवी, सीमा देवी, यशोदा देवी, मालती देवी, संगीता देवी, जागो देवी, खेमिया देवी, छोटन प्रजापति मौजूद थे.
::::कुजू : 51 महिलाओं के बीच वस्त्रों का वितरण
कुजू : 51 महिलाओं के बीच वस्त्रों का वितरण
