दुलमी में चैत्र नवरात्र पर निकली कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा गांव

दुलमी में चैत्र नवरात्र पर निकली कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा गांव

दुलमी. दुलमी प्रखंड के मदगी गांव में चैत्र नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को दुर्गा मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर भैरवी जलाशय पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जल भरा. इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे और कलश की स्थापना की गयी. पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से माहौल गूंजता रहा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने ध्वजा दिखा कर कलश यात्रा को रवाना किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में शांति, एकता और भक्ति का संचार होता है. इस अवसर पर ब्रजकिशोर महतो, राजनंदन महतो, ब्रजनंदन महतो, अशोक महतो, प्रताप चौधरी, पंकज कुमार, फणी लाल महतो, तुलसी महतो, मायाराम महतो, त्रिवेणी महतो, लालदास महतो, रोहित महतो, धर्मनाथ महतो, अंकित उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >