झांकियों के साथ निकाला महाष्टमी जुलूस, जयश्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र

झांकियों के साथ निकाला महाष्टमी जुलूस, जयश्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र

समिति के सदस्यों को दिया गया पहचान पत्र, विधि-व्यवस्था बनाने के लिए मुस्तैद था प्रशासन

पतरातू. रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को महाष्टमी के दिन पतरातू क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला. पतरातू रामनवमी पूजा महासमिति के तत्वावधान में झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया. इसमें पूरा क्षेत्र जय श्री राम व जय बजरंगबली के नारों से गूंज रहा था. जुलूस पतरातू स्थित राम जानकी मंदिर से होकर मेन रोड, स्टेशन रोड, शहीद भगत सिंह चौक, ब्लॉक मोड़ होते हुए वीणा टॉकीज तक पहुंचा. इसके बाद पुनः मंदिर परिसर लौट कर जुलूस का समापन किया गया. जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी, डंडे, तलवार और भाले के साथ करतब का प्रदर्शन किया. जुलूस का मुख्य आकर्षण राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान एवं राक्षसों की जीवंत झांकियां रहीं. जुलूस के सफल संचालन में निशि पांडे, संजीव बेदिया, शशि पाठक, मुखिया गिरिजेश कुमार, उदय अग्रवाल, मनोज साव, महानंद सिंह, विजय पाठक, राकेश चौहान, महेंद्र गोप, सुभाष साव, सागर कुमार, वसंत ठाकुर, कुलेश्वर साव, नारायण प्रसाद, कर्मा साहू, रामजी सोनी, रवि दत्ता, सुशील सिंह, रामप्रवेश विश्वकर्मा, राजेश राणा, हर्ष कुमार, पुनीत पाठक, दिगंबर सिंह, अवधेश सिंह, ज्योति गुप्ता, डॉ एसके विश्वास, शरदेंदु सिंह, गणेश स्वर्णकार शामिल थे. जुलूस से पूर्व, समाजसेवी निशि पांडे ने समिति के सदस्यों को पहचान पत्र देते हुए सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >