मंगला शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयश्री राम के उद्घोष से राममय हुआ शहर

मंगला शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयश्री राम के उद्घोष से राममय हुआ शहर

सिदो-कान्हू जिला मैदान से महासमिति की निकाली गयी मंगला शोभा यात्रा रामगढ़. रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सिदो-कान्हू जिला मैदान से महासमिति की मंगला शोभा यात्रा निकाली गयी. इसका नेतृत्व महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया. मंगला शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा. इस अवसर पर शहर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का संगम देखा गया. मंगला शोभा यात्रा जिला मैदान सिदो-कान्हू से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्ग चट्टी बाजार, झंडा चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल मैदान पहुंची. मारवाड़ी धर्मशाला, बगड़िया कॉम्प्लेक्स, युवा संघ, महाकाल मंडली, सत्कौड़ी कॉम्प्लेक्स समिति, जैन समाज सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए चना-गुड़, शीतल पेयजल व विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की थी. सौदागर मुहल्ला के समीप मुस्लिम समाज ने पूजा महासमिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया. भगवान राम दरबार की जीवंत झांकी रही आकर्षक : शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं. इस दौरान श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती दरबार, वीर हनुमान जी की आकर्षक झांकी, गोरिल्ला वेशभूषा के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता पारंपरिक छऊ नृत्य विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अखाड़ा समितियों ने शस्त्र का प्रदर्शन किया. इस आयोजन में मातृ शक्ति की भी सक्रिय व सराहनीय भागीदारी थी. विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, यदुनाथ पांडेय भी हुए शामिल : शोभा यात्रा में विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक शत्रुघ्न प्रसाद, समाजसेवी निशि पांडे, सरदार बलजीत सिंह बेदी, मुख्य संरक्षक छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा, विशाल जायसवाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, ब्रजेश पाठक, रणंजय कुमार, संजीव, अमित सिन्हा, अविनाश राम, शशिशेखर सिंह, नितेश मोदी, प्रवीण कुमार सोनू, संजय अग्रवाल, तरुण साहू, अमित ठाकुर, कीर्ति गौरव, अनामिका श्रीवास्तव, गीता मेहता, मधु गुप्ता, शीतल सिंह, प्रिया करमाली, रूपा देवी, नूतन ठाकुर, अंजलि कुमारी, बबलू प्रजापति, संजीव गुप्ता, संतोष नायक, मनीष अग्रवाल, शशि शेखर सिंह, गौतम महतो, धनंजय कुमार, राहुल शर्मा, नीतीश राम, नीतीश कुशवाहा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >