चितरपुर : जुलूस में दिखा भक्ति और उत्साह का माहौल

चितरपुर : जुलूस में दिखा भक्ति और उत्साह का माहौल

चितरपुर. रामनवमी पर्व को लेकर चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है. देर रात तक लाठी, भाला, गदा एवं अन्य पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया. मंगलवार को चितरपुर में मंगला जुलूस निकाला गया. जुलूस लहेरी टोला से प्रारंभ होकर चट्टी बाजार, बाजार टांड़, जवाहर रोड, शिवालय रोड, सोनार टोला, मायल बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ तक पहुंचा. पुनः चट्टी बाजार होते हुए लहेरी टोला में आकर जुलूस संपन्न हुआ. जुलूस का उद्घाटन रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी एवं पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी ने किया. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं. नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं. मौके पर चंद्रिका प्रसाद वर्मा, किशोरी प्रसाद, बादल लहेरी, करण वर्मा, रवींद्र चौधरी, खिलेश्वर लहेरी, राजेंद्र सोनी, नंदू पांडेय, अमित वर्मा, ललन लहेरी, सुनीता देवी, अनिता देवी, विवेक लहेरी, मधु गुप्ता, विश्वास पोद्दार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >