हेमंत सरकार ने नहीं निभाया वादा : रोशनलाल

हेमंत सरकार ने नहीं निभाया वादा : रोशनलाल

पतरातू. आजसू पार्टी द्वारा रविवार को पालू पंचायत क्षेत्र में जनजागरण पदयात्रा निकाली गयी. इसका नेतृत्व केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी कर रहे थे. श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. हेमंत सरकार ने युवाओं व महिलाओं से किये वादों को पूरा नहीं किया. अब चुनाव को देखते हुए हेमंत सरकार एक बार फिर से झूठे वादों की झड़ी लगा रही है. श्री चौधरी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर व भामा साह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. मौके पर विजय साहू, गंगाधर महतो, धनेश्वर महतो, चंदन श्रीवास्तव, अशोक पाठक, विश्वरंजन सिन्हा, ब्रजेश सिंह, सरिता देवी, फूलचंद महतो, रघुवीर महतो, उज्ज्वल कुमार सिंह, अजय रवि, कौलेश्वर महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >