बरकाकाना. भाजपा के बैनर तले आंबेडकर चौक पर डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बावला, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रंजीत राम व दुर्गाचरण पासवान थे. जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने डॉ भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने को कहा. विशिष्ट अतिथि रंजीत राम ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के जनक थे. कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अमरनाथ कुमार ने किया. मौके पर संजू देवी, पवन बेदिया, चंद्रदीप राम, सोनू कुमार, संजीत नायक, राकेश पासवान, हरिलाल राम, अजय राम, शंभु कुमार, शाखा राम, शिव कुमार मल्लिक, आर्यन कुमार, अविनाश कुमार, मिथिलेश कुमार, सुंदरम उपस्थित थे.
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान