गरीबों और किसानों के मार्गदर्शक थे दिशोम गुरु : फागू

गरीबों और किसानों के मार्गदर्शक थे दिशोम गुरु : फागू

मांडू. झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय, हेसागढ़ा प्रांगण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. जयंती के साथ-साथ पुण्य स्मरण के अवसर पर मुख्य अतिथियों ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. फागू बेसरा ने कहा कि आज हम सब यहां झारखंड आंदोलन के महानायक, आदिवासियों के मसीहा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करने के लिए जमा हुए हैं. उनका जीवन केवल एक व्यक्ति का जीवन नहीं था, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और आत्मसम्मान के लिए लड़ा गया ऐतिहासिक संघर्ष था. श्री बेसरा ने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक नेता नहीं, बल्कि गरीबों, आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के मार्गदर्शक भी थे. जयंती समारोह में राजकुमार महतो, गीता विश्वास, चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, महेंद्र मुंडा, सगीर हुसैन, साजिद आलम, भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू, एतो बास्के, पिंकी बेसरा, विजय राम, गुलाम नबी, सुरेश चंद पटेल, सोमर मुर्मू, सुखदेव महतो, अकल उरांव, धनीराम मांझी, मंजू देवी, चंदन कपूर, सुखदेव वकील, शकलधार करमाली, अलाउद्दीन अंसारी, बबलू यादव, सन्नी बेसरा, खुदीराम महतो, विजय राम, मनीष कुमार, शनिचर मरांडी, मोगल चंद्र पटेल, कुलेश्वर तुरी, पटेल चंद महतो, डॉ सुरेश महतो, देवान मरांडी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >