झारखंड की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ ठगा जा रहा है : चंपाई सोरेन

झारखंड की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ ठगा जा रहा है : चंपाई सोरेन

आरा चार नंबर में पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ स्वागत चैनपुर. झारखंड की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ ठगा जा रहा है. जनता के साथ-साथ राज्य का भी विकास नहीं किया जा रहा है. उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची से बोकारो जाने के क्रम में चार नंबर में गुरुवार को सभा को संबोधित करते हुए जनता से कही. श्री सोरेन ने कहा कि जनता अब सरकार के झूठे वादे में नहीं आने वाली है, आने वाले दिनों में राज्य से वर्तमान सरकार को उखाड़ देगी. उन्होंने विस्थापित मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भी विस्थापितों की समस्या जस की तस बनी हुई है. इस समस्या के समाधान के लिए एक बार फिर आंदोलन की जरूरत है. सबको अपने हक व अधिकार के लिए आने वाले समय में आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा. इससे पूर्व, जैसे ही चंपाई सोरेन का काफिला रुका, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >