गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में जन-जागरूकता पर विमर्श

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में जन-जागरूकता पर विमर्श

रामगढ़. नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 16 से 31 मार्च तक जिले में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. पखवाड़े के दौरान सफाई अभियान, हस्ताक्षर अभियान, गंगा शपथ, स्वच्छता शपथ, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान, रंगोली प्रतियोगिता व चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित की गयी. इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों. विद्यार्थियों व स्थानीय समुदाय को दामोदर नद व अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता. संरक्षण व पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया. यह अभियान नगर परिषद रामगढ़, छावनी परिषद रामगढ़, टिस्को, सीसीएल व अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से संचालित किया गया.पखवाड़े के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों व स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वच्छता बनाने व गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >