सड़क दुर्घटना में हाइवा चालक की मौत, शोक

सड़क दुर्घटना में हाइवा चालक की मौत, शोक

ऑल झारखंड ड्राइवर यूनियन ने सहायता करने की घोषणा की चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भदवा बैंकर निवासी नेजाम अंसारी (27 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में ओडिशा में हो गयी थी. इसके बाद बुधवार को ऑल झारखंड ड्राइवर यूनियन के जिलाध्यक्ष मो फिरोज अंसारी, हजारीबाग के कोषाध्यक्ष मो इरशाद व यूनियन के नेता व कार्यकर्ताओं ने भदवा बैंकर स्थित मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूनियन में फिलहाल चार हजार सदस्य हैं. हर सदस्य से 25 रुपये की सहायता राशि लेकर मृतक के परिजन को सौंपा जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष अकील सोनू, महासचिव शहनबाज खान व महामंत्री सेराजूदीन अंसारी दिल्ली में आयोजित धरना में है. उन नेताओं के आने के बाद और सहायता दी जायेगी. बताया जाता है कि नेजाम ओडिशा में रह कर हाइवा चलाता था. वह मंगलवार रात दस बजे हाइवा चला रहा था. इसी दौरान गाड़ी से टक्कर हो गयी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद शव को भदवा बैकर लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >