होली मनाने ससुराल गये युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

होली मनाने ससुराल गये युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गोला. गोला थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ निवासी रूपेश कुमार (22 वर्ष) की मौत उसके ससुराल खरैयाटांड़ में होली के दिन शुक्रवार शाम में हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजन एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच कर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार देने की मांग की. पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, कमता बरवाटांड़ निवासी रूपेश कुमार (22 वर्ष) पिता महावीर दांगी की शादी सात जुलाई 2024 को खरैयाटांड़ निवासी गणेश महतो की पुत्री रिया कुमारी के साथ हुई थी. रूपेश अपनी पत्नी के साथ दो दिन पूर्व होली खेलने के लिए ससुराल गया हुआ था. इसी बीच, उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि रूपेश को उसकी पत्नी रिया कुमारी एवं सास जयंती देवी ने जान से मार कर फांसी के फंदे में लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है. सूचना मिलने के बाद जब परिजन खरैयाटांड़ रूपेश के ससुराल पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में फांसी के फंदे में लटका हुआ था. उसका पैर बेड के ऊपर मुड़ा हुआ था. फंदे में दो गांठ थे. इसके कारण उसकी मौत को परिजनों ने संदेहास्पद बताया. मृतक के ससुर बाहर में काम करते हैं. रूपेश अपनी सास के साथ गोला डेली मार्केट में सब्जी बेचने का काम करता था. वह अपनी सास के दबाव में 15 दिन पूर्व ही अपने माता पिता से अलग हो गया था. मृतक के पिता, भाई एवं बहन ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. परिजनों ने बताया कि रूपेश महावीर दांगी का छोटा पुत्र था. आकाश बड़ा पुत्र है. थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

आवेदन में लगाया गया है हत्या का आरोप : मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई आकाश कुमार ने गोला थाना में लिखित शिकायत दी है. इसमें कहा गया है कि घटना के बाद उसकी भाभी रिया देवी ने घर में फोन कर घटना की जानकारी दी. जब वह लोग पहुंचे, तो देखा कि रूपेश फांसी के फंदे से झूल रहा है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आवेदन में मृतक की पत्नी एवं सास पर रूपेश के साथ मारपीट कर जान से मारने के बाद आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.