हाथियों ने फसलों को रौंदा, मकान को किया क्षतिग्रस्त

हाथियों ने फसलों को रौंदा, मकान को किया क्षतिग्रस्त

गोला. गोला वनक्षेत्र में पिछले एक माह से हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. चोपादारु में हाथियों ने इंद्रदेव सिंह के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. राजेंद्र सिंह के खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया. रकुवा व गंधौनिया में दर्जनों किसानों के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया. किसान लालू महतो, विजय महतो, फुटेश्वर महतो, गोपाल महतो, कौशल्या देवी, विनोद मांझी को नुकसान हुआ है. सूचना मिलने के बाद रकुआ पंचायत मुखिया पिंकी देवी एवं पूर्व मुखिया सुरेश कुमार रजक ने किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया. वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा प्रदान करने एवं मुआवजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >