हाथियों के हमले से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत

हाथियों के हमले से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत

परिजन को सौपे गए 25 हजार चेक …सुगिया में हाथियों ने एक और व्यक्ति की ले ली है जान …लोग बाहर निकलने से डरने लगे हैं, विद्यालय में बच्चों की संख्या हो गयी है कम …आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने दिया. कुजू. ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं. हाथियों ने शुक्रवार सुबह करमा परियोजना के समीप कैंटीन के पीछे जलावन का कोयला लाने गये सुगिया निवासी लोकनाथ मुंडा (40 वर्ष ) की पटक कर जान ले ली. घटना की जानकारी जैसे ही परिजन एवं ग्रामीणों को मिली, वैसे ही थोड़ी देर के लिए अफरा -तफरी का माहौल बन गया. परिजन व ग्रामीण वन विभाग से आश्रित परिवार के लिए मुआवजा राशि की मांग करने लगे. विभाग के आदेश पर वनरक्षी नीतेश मुंडा ने करमा दक्षिणी पंचायत के मुखिया खागेश्वर महतो, झामुमो नेता मोहरलाल महतो समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में 25 हजार का चेक दिया. शेष बचे तीन लाख 75 हजार की राशि सरकारी प्रक्रिया के तहत देने के आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने दिया. हालांकि, देर रात बोंगाबार क्षेत्र से निकलने के साथ हाथियों के झुंड ने दिगवार, पोचरा, सुगिया समेत अन्य स्थानों पर किसानों के घरों को तोड़ दिया. फसलों व अनाजों को बर्बाद कर दिया. इनमें राजेंद्र यादव, ननकु यादव, नागेश्वर कुशवाहा, द्वारिका महतो, लालधारी महतो समेत दर्जनों लोग शामिल हैं. लोकनाथ मुंडा की पत्नी के साथ चार बच्चे हैं. कहीं स्कूल बंद, तो कहीं बच्चों की संख्या रही कम : यह मामला राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुगिया एवं धनबेड़वा की है. यहां हाथियों के आतंक के कारण विद्यालय प्रबंधन ने पूरी तरह विद्यालय को बंद रखा. नव प्राथमिक विद्यालय नावटांड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कच्चाड़ाडी, नव प्राथमिक विद्यालय, ऊखरबेड़वा खुले रहे. डर से बच्चे अधिक नहीं आये. किसान लगा रखे हैं एलइडी लाइट : हाथियों के आतंक से लोग डर गये हैं. अब वह सावधानी बरतने के साथ अपने -अपने खेतों में एलइडी लाइट लगा रहे हैं. इस संबंध में बोंगाबार निवासी विश्वामित्र महतो ने कहा कि हाथियों के आतंक के कारण अब लोग रात में रतजगा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >