रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की हड़ताल समाप्त

रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की हड़ताल समाप्त

गिद्दी. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने झारखंड के मंत्रियों के साथ वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी है. संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के दो मंत्रियों के साथ चर्चा की. इसमें उनकी कुछ मांगों पर सहमति बनी है, जबकि अन्य मांगों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन मिला है. रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 19 मार्च से रसोइया अपने-अपने विद्यालयों में सेवा दे रही है. वार्ता में झारखंड के वित्त मंत्री, मंत्री एसके सोनू, रसोइया संघ के पदाधिकारी अजीत प्रजापति, अनिता देवी केशरी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >