पतरातू : गुरु गोष्ठी में शैक्षणिक योजनाओं पर विमर्श

पतरातू : गुरु गोष्ठी में शैक्षणिक योजनाओं पर विमर्श

पतरातू. प्रखंड कार्यालय के वर्किंग हॉल में शिक्षा विभाग की ओर से गुरु गोष्ठी हुई. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गयी. गोष्ठी में सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, ई-विद्या वाहन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने, नवभारत साक्षरता परीक्षा के परिणाम पर चर्चा की गयी. आधार सत्यापन और एमबीयू से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली गयी. बैठक में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत आवश्यक तैयारियां रखने, चौथी अभिभावक-शिक्षक की बैठक के आयोजन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिरसा द्वारा 13 से 19 मार्च तक आयोजित प्रशिक्षण व सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित स्मार्ट कक्षा के संचालन की स्थिति की समीक्षा हुई. कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन, विद्यालय किट योजना के अंतर्गत बच्चों को सामग्री उपलब्ध कराने, विद्यालयों में स्वच्छता बनाने, रसोई घर और शौचालय की नियमित साफ-सफाई, खेल सामग्री और शिक्षण-अधिगम सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. गोष्ठी में शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण के प्रति सजग रहने, विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने तथा सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया. अनावश्यक अनुपस्थिति अथवा विलंब से उपस्थिति दर्ज करने की स्थिति में भुगतान नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >