झाकोमयू ने जीएम से की वार्ता, समस्याओं को रखा

झाकोमयू ने जीएम से की वार्ता, समस्याओं को रखा

गिद्दी. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) ने गुरुवार को अरगड्डा महाप्रबंधक के साथ वार्ता की. वार्ता में यूनियन के सीसीएल जोनल उपाध्यक्ष सैनाथ गंझू व क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनलाल महतो ने मजदूरों की समस्याओं को रखा और इसे दूर करने की मांग की. मजदूर नेताओं ने अरगड्डा महाप्रबंधक को भरोसा दिया कि अरगड्डा कोयला क्षेत्र के हित में हमलोग प्रबंधन को सहयोग करने के लिए तैयार है. अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने कहा कि मजदूरों की जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर की जायेगी. वार्ता में रवींद्र मिस्त्री, युगेश बेदिया, प्रमुख दीपा देवी, कुंवरलाल महतो, लक्ष्मी महतो, पप्पू सिंह, समीर डे, घुटू मांझी, श्रीनाथ महतो, आशीष करमाली शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >