वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

गोला. रामगढ़- बोकारो मार्ग स्थित दामोदर रेस्टूरेंट मठवाटांड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोला निवासी ज्योति कुमार सिन्हा (66 वर्ष) के रूप में हुई. गोला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि ज्योति कुमार सिन्हा बाइक से गोला लौट रहे थे. इसी बीच, अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ज्योति कुमार सिंह पहले धनबाद में नौकरी करते थे. सेवानिवृत्त होने के बाद वह सपरिवार गोला में रह रहे थे. निधन पर पूर्व विधायक ममता देवी, बजरंग महतो, संतोष सोनी, जनार्दन पाठक, गुलाम सरवर, उप मुखिया अकबर अली, लखेश्वर महतो, कौलेश्वर बेदिया, रंजू देवी, जितेंद्र साहू ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >