दिगवार में गणेश महोत्सव पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

दिगवार में गणेश महोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य से समां बांधा. श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति और मनोरंजन का आनंद लिया.

कुजू. दिगवार में चल रहे तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत मंगलवार की देर रात पूजा पंडाल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. संगम म्यूजिकल करमा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना के साथ हुई. इसके बाद कलाकारों ने भक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू किया. मनमोहक गीत-संगीत और नृत्य पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. कार्यक्रम देखने के लिए दिगवार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

गणेश महोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने धार्मिक माहौल में मनोरंजन का रंग भर दिया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया. पूजा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन का आनंद लेने की अपील की.

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनोज गिरी, सचिव कुलदीप कुशवाहा, उपसचिव मनोहर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रवि कुशवाहा, उपकोषाध्यक्ष अजय कुशवाहा, प्रभारी प्रभाकर कुशवाहा सहित रामशंकर महतो, संदीप कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >