पीसीसी पथ को मनरेगा से मिट्टी-मोरम का दिखा कर कर ली 54 हजार की निकासी

मिट्टी-मोरम का दिखा कर कर ली 54 हजार की निकासी

गिद्दी (हजारीबाग). रबोध पंचायत के कोदवे गांव में विभिन्न मदों से लगभग एक हजार फीट बने पीसीसी पथ को मनरेगा के तहत मिट्टी-मोरम कार्य दिखा कर मजदूरी के रूप में 54 हजार की राशि निकाल ली गयी है. चार वर्षों से यह कार्य चालू रखा गया है. हालांकि, इस सड़क के कुछ हिस्से में पीसीसी पथ का निर्माण कार्य अभी नहीं हुआ है. मनरेगा के इस कार्य को बंद कर विधायक मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य कराने की तैयारी चल रही है. इसके लिए ग्रामीणों ने डाड़ी बीडीओ को पत्र दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, रबोध पंचायत के कोदवे गांव में कालीकरण पथ से कोदवे डाड़ी तक वर्ष 2010-11 में लाखों की लागत से ग्रेड वन सड़क का निर्माण किया गया था. अभिकर्ता गांव के ही थे. इसके बाद पूर्व मुखिया अघनू मांझी ने मुखिया मद से लगभग एक लाख से अधिक 100 फीट पीसीसी पथ, विधायक मद से लगभग तीन बार लाखों की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया. पंसस मद से वर्ष 2021-22 में दो लाख 49 हजार 300 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया. जिस समय पंसस मद से पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा था, उसी दौरान कालीकरण पथ से कोदवे डाड़ी तक मनरेगा से मिट्टी-मोरम पथ निर्माण की स्वीकृति दी गयी. नियमों के तहत इस सड़क पर मनरेगा से मिट्टी-मोरम का कार्य नहीं किया जा सकता है, लेकिन नियमों को ताक पर रख कर कार्य किया गया है. 230 मजदूरों की मजदूरी मस्टर रोल से लगभग 54,126 रुपये की निकासी कर ली गयी है. इस योजना की प्राक्कलन राशि चार लाख 30 हजार रुपये है. इस योजना की स्वीकृति 29 अक्तूबर 21 को दी गयी है. मस्टर रोल से 26 फरवरी 2022 को पहली मजदूरी निकाली गयी है. हालांकि, मजदूरी की निकासी दिसंबर माह 2022 तक हुई है. मनरेगा को लंबे समय से ऑनगोइंग रखा गया है. अब इस पथ पर विधायक मद से पीसीसी पथ निर्माण कराने की तैयारी चल रही है. जो लोग दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए : पूर्व पंसस पुरुषोत्तम करमाली ने कहा कि इस सड़क पर पीसीसी का अधिकांश कार्य हुआ है. ऐसे में मनरेगा से मिट्टी-मोरम कार्य लिया गया है. यह गलत है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. जो लोग दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. मुखिया उमेश करमाली ने कहा कि इसमें कहां गड़बड़ी हुई है, हम अपने स्तर से इसकी जांच कर रहे हैं. कई जॉब कार्डधारी मजदूरों के नाम से निकाल ली गयी है मजदूरी : हरिनाथ महतो, सुरेश महतो, दीपा कुमारी, छतर महतो, लीला देवी, बलराम महतो, उमेश महतो, केसिया देवी, विनोद कुमार, पानो देवी, शांति देवी, मिनी देवी, कांति देवी, कपिलदेव, किरण, राजकुमार, पानो, बसंती देवी, सुंदर कुमार, पुष्पा, नरेश भुइयां, सहदेव, खेदन, मालती, किरण, लक्ष्मी, काजो देवी, आशा देवी व जयलाल महतो जॉब कार्डधारी मजदूरों के नाम से मजदूरी निकाल ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.