रामगढ़. मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, हेहल की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जरूरतमंदों एवं आमजनों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिमखाना क्लब के पास रांची रोड में प्रतिदिन लगभग 300 से 350 जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
कंपनी की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर व वंचित वर्गों को राहत पहुंचाने के साथ जनहित और सामाजिक कल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम का संचालन आरसी रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की देखरेख में किया जा रहा है. ट्रस्ट की ओर से भोजन सुविधा को निरंतर जारी रखने की योजना है. आरसी रूंगटा ग्रुप की कंपनियां कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस पहल में भूमिका निभा रही हैं.
