फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए हर व्यक्ति को दवा जरूरी

फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए हर व्यक्ति को दवा जरूरी

दुलमी. दुलमी प्रखंड के बुध बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने सभी बूथों का निरीक्षण कर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित किया. फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा सेवन से इससे पूरी तरह बचाव संभव है. उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ते हुए दवा का सेवन अवश्य करें और अपने परिवार व समाज को इस बीमारी से सुरक्षित रखने की अपील की. जागरूकता के लिए उन्होंने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर लोगों को संदेश दिया. मौके पर ललिता कुमारी, मालती देवी, मुलो देवी, यशोदा देवी, पटेल कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >