दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

गोला. गोला थाना क्षेत्र के कोइया गांव के समीप पिछले दिन सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया था. उसका इलाज रांची के अस्पताल में चल रहा था. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने रविवार को गोला थाना में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. इसमें कहा गया है कि उरबा निवासी सनौवर अंसारी गोला से घर लौट रहा था. विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर किया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. गोला पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >