प्राण -प्रतिष्ठा समारोह में जुटे श्रद्धालु, एकता का संदेश

प्राण -प्रतिष्ठा समारोह में जुटे श्रद्धालु, एकता का संदेश

मगनपुर. गोला प्रखंड के कमता बरवाटांड़ में आयोजित शिव-हनुमान प्रथम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला. मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से है. सनातन धर्म की रक्षा और धार्मिक परंपराओं का पालन करना हम सभी का परम कर्तव्य है. उन्होंने समाज में एकता पर जोर देते हुए जात-पात एवं भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन धर्म के मूल भाव को अपनाने की अपील की. उन्होंने आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. इस अवसर पर जितेंद्र साहू, संतोष कुशवाहा, प्रीतम झा, भोला दांगी, सूरज वर्मा, उत्तम कुशवाहा, काशी दांगी, इंदर कुमार, संदीप कुमार, टीमन कश्यप, सुरेश राम कश्यप, दिनेश प्रसाद दांगी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >