गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गयी. इस अवसर पर प्रखंड की विभिन्न मसजिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने पहुंच कर नमाज अदा की. मगनपुर स्थित मौला अली मुश्किल कुशा मस्जिद में इमाम कारी अल्ताफ जिया के नेतृत्व में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी. नमाज से पहले इमाम कारी अल्ताफ जिया ने कहा कि रमजान का आखिरी जुम्मा अलविदा जुमा कहलाता है, जो रमजान की जुदाई के मौके पर पढ़ा जाता है. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना गुनाहों से तौबा करने, अल्लाह से माफी मांगने और इंसानों के बीच आपसी भाईचारा, अमन-चैन और इंसानियत को बढ़ावा देने का महीना है. इस पवित्र महीने में लोगों को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. मौके पर सदर मुस्लिम अंसारी, सेक्रेटरी नुरुल्लाह अंसारी, नायब सदर यासीन अंसारी, नायब सेक्रेटरी वाहिद अंसारी, शब्बीर अंसारी, इजहार अंसारी मौजूद थे. सोसोकला की नूरी मसजिद, बेटुलकला की जामा मसजिद तथा गौसिया मसजिद में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद सभी ने देश-दुनिया में शांति और खुशहाली की दुआ मांगी.
गोला : देश-दुनिया में शांति और खुशहाली की मांगी दुआ
गोला : देश-दुनिया में शांति और खुशहाली की मांगी दुआ

गोला : देश-दुनिया में शांति और खुशहाली की मांगी दुआ