ईद से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानों पर उमड़ी भीड़

ईद से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानों पर उमड़ी भीड़

नये फैशन के कपड़े, सेवई, इत्र और टोपी की खरीदारी तेज, नयीसराय से मेन रोड तक सजे हैं बाजार रामगढ़. ईद को लेकर रामगढ़ के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. कपड़ा बाजार में इन दिनों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. दुकानों में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. मुस्लिम महिलाएं और युवतियां ईद की तैयारी को लेकर नये-नये डिजाइन के कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं. शहर के मेन रोड, चट्टी बाजार, लोहार टोला रोड, गुरुद्वारा रोड समेत शहर के अन्य रोड पर स्थित दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए नये फैशन के कपड़ों का कलेक्शन मंगाया है. ईद बाजार में सभी दुकानों में खरीदारी तेज हो गयी है. रामगढ़ बगड़िया ब्रदर्स के संचालक कमल बगड़िया ने बताया कि ईद को लेकर लोगों की पसंद के कपड़े उपलब्ध हैं. चिकनकारी सूट, सरारा सेट, मखमल के कपड़े कम मूल्य पर उपलब्ध हैं. सूट, सलवार, शेरवानी, पठान सूट, बंडी और जरूरी चीजें डिपार्टमेंटल स्टोर पर उपलब्ध हैं. शहर के मेन रोड नेशनल स्टोर में भी खरीदार पसंद के कपड़े ले रहे हैं. हैंड वर्क वाले कपड़ों का क्रेज ज्यादा है. सेवाइया और खान-पान की खरीदारी जोरों पर : नयीसराय रोड में कई दुकानें लगी हैं. सेवइयां, लच्छा, बकरखानी, ड्राइ फ्रूट, खजूर, टोपी, इत्र और सूरमा बिक रहे हैं. माकुति लच्छा 150 से 170 रुपये प्रति किलो, पंजाबी लच्छा 200 से 230 रुपये, मीडियम लच्छा 160 से 200 रुपये, लड्डू लच्छा 140 से 160 रुपये, हाथ सेवई 200 से 250 रुपये प्रति किलो, ड्राई फ्रूट 40 रुपये से 1500 रुपये तक पैकेट में, बकरखानी 40 से 100 रुपये तक, सिरमाल दस रुपये, पावरोटी व पापड़ 120 रुपये किलो, अतर 50 रुपये सीसी, सूरमा 20 रुपये, टोपी 80 से 500 रुपये समेत कई सामान बिक रहे हैं. सजावट व गिफ्ट की बिक्री तेज : ईद बाजार में घर सजाने के सामान की खरीदारी हो रही हैं. फैंसी चुड़ियां, कंगन और मैकअप के सामान खरीद रहे हैं. जुता दुकानों में सभी रेंज उपलब्ध हैं. कपड़ों के मैचिंग के साथ दुपट्टा और शॉल भी बाजारों में बिक रहे हैं. दुकानदारों ने कहा कि रामगढ़ में वर्षों से नयीसराय रोड के किनारे ईद बाजार लग रहे हैं. दुकानदार सरफराज अहमद, इरफान उर्फ बबलू व वारिस मियां ने बताया कि ईद को लेकर दुकानों में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. बाजार में कपड़े, टोपी, इत्र और त्योहार से जुड़े अन्य सामान उपलब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >