बारिश में ढहा दिव्यांग सुरेंद्र तुरी का फूस का घर, पत्नी और तीन बच्चों के साथ दूसरे के घर में शरण

मांडू के बारूघुटू में बारिश के कारण दिव्यांग सुरेंद्र तुरी का घर गिर गया। परिवार बेघर है और सरकारी आवास के लिए दर-दर भटक रहा है। जानें पूरी खबर।

केदला: मांडू प्रखंड अंतर्गत बारूघुटू उत्तरी पंचायत के टांग टोला निवासी दिव्यांग सुरेंद्र तुरी का फुस का घर शुक्रवार की रात बारिश के कारण अचानक घर गिर गया. इस घटना में परिवार के लोग घायल होने से बाल-बाल बच गया. इस संबंध में सुरेंद्र तुरी ने बताया कि रात्रि में बारिश कके दौरान अचानक मेरा मकान गिर गया.

उस मकान में मेरे साथ तीन बच्चे व पत्नी गीता देवी सोई हुई थी. मकान गिरने के आवाज होते ही किसी प्रकार घर के सभी लोगों को बाहर निकाला. दिव्यांग ने बताया कि एक पैर अपाहिज होते हुए किसी प्रकार घर चला रहे है. दर्जनों बार सरकारी आवास के लिए मुखिया से लेकर मांडू प्रखंड का चक्कर लगाया, लेकिन सरकारी आवास आज तक नहीं मिल पाया.

अब परिवार दूसरे घर में शरण लेने को मजबूर है. इस घटना की सूचना मांडू सीओ को दिए है, जिसके बाद मुझे सिर्फ घर मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया है. अब मै छोटे-छोटे बच्चों को कहां लेकर जाए, समझ में नहीं आ रहा है. घर मरम्मत कराने का पैसा भी मेरे पास नहीं है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >