हिंदू नववर्ष पर संस्कृति और एकता का दिया गया संदेश

हिंदू नववर्ष पर संस्कृति और एकता का दिया गया संदेश

रामगढ़. हिंदू नववर्ष पर रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ ने शहर में गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी में विद्यार्थियों ने विक्रम संवत अमर रहे और नववर्ष मंगलमय हो के नारे लगाये. शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बच्चों का स्वागत किया. जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व जलपान करा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की गयी. विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी भाग लेकर अपने छोटे साथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकरलाल अग्रवाल उपस्थित थे. प्रधानाचार्य प्रवीण ने कहा कि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है. यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक है. सभी से इसे अपनाने व नयी पीढ़ी को जोड़ने का आह्वान किया. प्रभातफेरी में बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की. इसमें सम्राट विक्रमादित्य, भारत माता व दुर्गा माता के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया. नवरात्र की झलक के साथ एकता व संस्कृति का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >