लाखों की लागत से बनी डीप बोरिंग बेकार, एक दिन भी लोगों को नहीं मिला पानी

लाखों की लागत से बनी डीप बोरिंग बेकार

गिद्दी(हजारीबाग). मिश्राइनमोढ़ा पंचायत के केंदिया टोला में चार वर्ष पहले सीएसआर से लगभग पांच लाख की लागत से डीप बोरिंग करायी गयी है. लोगों को इससे एक दिन भी पानी नसीब नहीं हुआ है. अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारियों ने इसका आज तक सुध नहीं लिया है. डीप बोरिंग बेकार पड़ी है. अरगड्डा क्षेत्र में सीएसआर के पैसे का उपयोग किस रूप से हो रहा है, यह बानगी है. केंदिया टोला में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा है. लोग दूर-दराज से पीने के लिए पानी लाते हैं. टोला के लोग इस बात से भयभीत है कि गरमी के दिनों में पानी की समस्या और बढ़ सकती है. इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व प्रखंड प्रशासन भी गंभीर नहीं है. मिश्राइनमोढ़ा पंचायत के अंतर्गत आता है केंदिया टोला. यहां पर सिर्फ आदिवासी लोग रहते हैं. टोला में 22-25 घर आदिवासियों का है. टोला में तीन कुआं है, वह अब सूख गया है. टोला के लोग कुरकुट्टा से पानी लाते हैं. नहाना-धोना उनका कुरकुट्टा के क्वायरी में ही होता है. वर्ष 2019-20 में सीसीएल सीएसआर से केंदिया टोला में डीप बोरिंग करायी गयी है. ग्रामीण बताते हैं कि डीप बोरिंग संचालित करने के लिए तीन फेज बिजली की जरूरत है, लेकिन यहां दो ही फेज मुश्किल से बिजली मिलती है. इसके कारण यह डीप बोरिंग वर्षों से बेकार है. डीप अधिकारियों ने डीप बोरिंग का जायजा तक नहीं लिया है : अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारियों ने आज तक डीप बोरिंग का जायजा तक नहीं लिया है. टोला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सोलर आधारित लघु जलमीनार का निर्माण कराया है. दो वर्ष पहले आंधी में सोलर ध्वस्त हो गया है. इसके बाद से यह लघु जलमीनार बेकार पड़ी है. इसकी शिकायत विभाग से कई बार की गयी है, लेकिन विभाग उदासीन है. गांव की महिला अनिता देवी व समरी ने कहा कि पानी की यहां बड़ी समस्या है. हमलोगों को दूर -दराज से पानी लाना पड़ता है. मुखिया दासो मरांडी ने कहा कि टोला में पानी की समस्या है. प्रबंधन से एनओसी मिलेगा, तो यहां पर पानी के लिए वैकल्पिक कदम उठायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.