पावर प्लांट के नाम पर कोयले की हो रही है कालाबाजारी-धनेश्वर तुरी गिद्दी(हजारीबाग). बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की रिजनल कमेटी की बैठक सोमवार को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में हुई. इसकी अध्यक्षता बसंत कुमार ने की. बैठक में बताया गया कि ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन का तीन दिवसीय सम्मेलन 28 मार्च से होगा. इसे सफल बनाने पर बल दिया गया. बैठक में सदस्यता बढ़ाने, यूनियन को मजबूत बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में बीसीकेयू के रिजनल सचिव धनेश्वर तुरी ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों पर लगातार हमला कर रही है. सरकार श्रम कोड को लागू करने तथा पिछले दरवाजे से तीन किसान विरोधी कानून को वापस लाने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग को निजीकरण करने की लगातार साजिश रच रही है. पावर प्लांट के नाम पर कोयले की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है. इससे कोल इंडिया को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों से आगे आने का आह्वान किया. बैठक में अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, संजीवन सिंह, फरहरी महतो, आर गंझू, अजय सिंह, श्याम कुमार सिंह, इरफान, शंभु कुमार, सहदेव उरांव उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
