गोला. डीएवी (दिल्ली एकेडमी बेस) पब्लिक स्कूल बरलंगा के छात्रों ने खेल के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. झारखंड राज्य खो-खो संगठन द्वारा आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिये विद्यालय के छह छात्रों का चयन रामगढ़ जिला सब जूनियर बालक टीम में हुआ है. यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक सौंदा बस्ती पारटांड़ मैदान रामगढ़ में आयोजित की जा रही है. चयनित खिलाड़ियों में धोनी कुमार, रवींद्र महतो, आयुष राज, आर्यन कुमार, आदित्य कुमार महतो एवं अनीश महतो शामिल हैं. सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. विद्यालय प्रबंधन ने इसे पूरे विद्यालय अभिभावकों और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है. इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत अनुशासन नियमित अभ्यास अभिभावकों के सहयोग तथा खेल शिक्षक आशीष सिंह के मार्गदर्शन को दिया गया है.
डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा के छह छात्रों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
डीएवी पब्लिक स्कूल बरलंगा के छह छात्रों का चयन 20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ जिला टीम में हुआ है। जानें पूरी खबर।

डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा के छह छात्रों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन