गोला : डीएबी (दिल्ली एकेडमी बेस) पब्लिक स्कूल बरलंगा के छात्रों ने खेल के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. झारखंड राज्य खो-खो संगठन द्वारा आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिये विद्यालय के छह छात्रों का चयन रामगढ़ जिला सब जूनियर बालक टीम में हुआ है. यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक सौंदा बस्ती पारटांड़ मैदान रामगढ़ में आयोजित की जा रही है. चयनित खिलाड़ियों में धोनी कुमार, रविंद्र महतो, आयुष राज, आर्यन कुमार, आदित्य कुमार महतो एवं अनीश महतो शामिल हैं. सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. विद्यालय प्रबंधन ने इसे पूरे विद्यालय अभिभावकों और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है. इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत अनुशासन नियमित अभ्यास अभिभावकों के सहयोग तथा खेल शिक्षक आशीष सिंह के मार्गदर्शन को दिया गया है. विद्यालय के निर्देशक सुरेंद्रनाथ महतो, प्राचार्य संजीव महतो, शिक्षिक दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, सुमित कुमार, सविता महतो, अष्टमी कुमारी, वीणा कुमारी, गुडी कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, रिंकी कुमार, शोभा रानी, केदार महतो, केबी सहाय महतो ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा के छह छात्रों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
रामगढ़ के डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा के छह छात्रों का चयन राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय में खुशी का माहौल है।

डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा के छह छात्रों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन