Coronavirus letest update in ramgarh : रामगढ़ में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, 44 लोग ठीक होकर लौटे घर

65100 लोगों के सैंपल लिये गये, इनमें 3495 लोग पाये गये कोरोना पॉजिटिव

रामगढ़ : मंगलवार शाम सात बजे के बाद से बुधवार शाम सात बजे तक रामगढ़ जिला में 26 व्यक्तियों (पांच मांडू, पांच पतरातू,एक दुलमी, नौ गोला व सात रामगढ़ प्रखंड) के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है. संक्रमित व्यक्तियों में 16 पुरुष, छह महिलाएं व चार बच्चे शामिल हैं.

जिला प्रशासन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके इलाज के लिए आगे की कार्रवाई कर रहा है. कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए जिला में 65100 लोगों के सैंपल बुधवार तक लिये गये. इनमें से 3495 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इलाज के बाद 3232 लोग ठीक होकर घर लौट गये.

वर्तमान में 243 लोग इलाजरत हैं. जिला में कोरोना से 20 लोगों की जान भी जा चुकी है. बुधवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत 44 व्यक्तियों को चिकित्सकों व अधिकारियों ने स्पेशल कोविड हॉस्पिटल व कोविड केयर सेंटर से उनके घर भेज दिया.

ठीक हुए व्यक्तियों में 11 मांडू, आठ पतरातू, एक दुलमी, दो गोला व 22 रामगढ़ प्रखंड के हैं. घर जाने से पूर्व उन्हें होम कोरेंटिन, कोरोना से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर जिला नियंत्रण कक्ष, सदर अस्पताल कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गयी. घर जाने के बाद वह अनिवार्य रूप से सात दिनों की होम कोरेंटिन में रहेंगे.

विशेष कोरोना जांच शिविर में 1442 लोगों की जांच

बुधवार को जिला प्रशासन ने जिला के सभी प्रखंडों में रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से विशेष कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर के दौरान पूरे जिले में 1442 लोगों की कोरोना जांच की गयी. इसमें गोला प्रखंड में 292, मांडू प्रखंड में 308, पतरातू प्रखंड में 136, दुलमी प्रखंड में 104, चितरपुर प्रखंड में 130, रामगढ़ प्रखंड(छावनी परिषद के साथ) में 452 लोगों की कोरोना जांच की गयी.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >