पतरातू. प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित झारखंड लोक भवन मार्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को पतरातू प्रखंड से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रामगढ़ जिला अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी के नेतृत्व में रांची रवाना हुए. कार्यकर्ता पतरातू डैम के समीप एकत्रित हुए.
मौके पर जिला महासचिव सुजीत कुमार पटेल, प्रदेश कोऑर्डिनेटर अमर यादव, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हृदय नारायण यादव, दुर्गा चरण प्रसाद, हरिदास साव, संजय सिंह, संजय यादव, खुशबू देवी, रामयज्ञ सिंह व अखिलेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
