:::शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर कॉलेज प्रबंधन की बैठक

:::शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर कॉलेज प्रबंधन की बैठक

भुरकुंडा. जुबिली कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो बालकृष्णन ने की. बैठक में शिक्षा, कॉलेज के विकास व अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था देने के लिए संकल्परत है. हम इसे और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. अभिभावकों को भी इसमें सहयोग करना होगा. बच्चों की अनुपस्थिति का मामला महत्वपूर्ण है. अभिभावक अपने बच्चों को नियमित कॉलेज भेजें, तभी शिक्षकों की मेहनत सफल होगी. वर्तमान में हम पढ़ाई के साथ कॉलेज के विकास पर भी काम कर रहे हैं. मौके पर डॉ एसपी पांडेय, प्रो राजेश कुमार, प्रो आलोक कुमार, प्रो डीके झा, प्रो अर्जुन कुमार मिश्रा, डॉ बी रविदास, डॉ एसएस पांडेय, डॉ एसपी दांगी, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ गोपाल विश्वकर्मा, प्रो मनोज कुमार, प्रो सुरेश सिंह, डॉ बालमुकुंद सिंह, रामेश्वर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >