व्यवसायियों का सम्मान घटने नहीं दूंगा : आदित्य रामगढ़. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सिद्धि-विनायक बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने की. इस दौरान एफजेसीसीआइ (सत्र 2025-26) के निर्विरोध विजयी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया. मौके पर एफजेसीसीआइ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि उनकी टीम व्यापारियों की समस्याओं को समझती है. जीत के बाद हर निर्णय पारदर्शिता व सदस्य हित में लिया जायेगा. संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन चेंबर के उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने दिया. बैठक में बसंत हेतमसरिया, गोविंदा लाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, राजू चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, जितेंद्र प्रसाद, विनय कुमार अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, जेएफसीसीआइ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, सचिव मनोज चतुर्वेदी, अमरेश गणक, दिनेश पोद्दार, इंदरपाल सिंह सैनी, विनय कुमार सिंह, विवेक अग्रवाल, अभिजीत कुमार, मुरारी लाल अग्रवाल, अरुण बागड़िया, रणंजय कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
