रजरप्पा मंदिर में मनी मां छिन्नमस्तिके की जयंती, भंडारा में हजारों शामिल

रजरप्पा मंदिर में मनी मां छिन्नमस्तिके की जयंती, भंडारा में हजारों शामिल

रजरप्पा. देश के सिद्धपीठ स्थल रजरप्पा मंदिर में रविवार को मां छिन्नमस्तिके देवी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर मां भगवती की विशेष पूजा – अर्चना और आरती की गयी. जानकारी के अनुसार, सदियों से यहां मां छिन्नमस्तिके देवी की जयंती मनायी जा रही है. इस अवसर पर अहले सुबह पट खुलते ही पुजारियों ने मां छिन्नमस्तिके देवी की विशेष पूजा – अर्चना की. इसके बाद दोपहर में मां को भोग लगाया गया. इसके बाद पुजारियों ने अपने – अपने घरों से फूल लाकर पूजा और मंदिर के भीतरी भाग की सजावट की. सप्तशती पाठ के साथ हवन किया गया. पुजारियों ने कहा कि मां भगवती से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की गयी. जयंती पर पंचवटी आश्रम में भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पूर्व थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने हजारों भक्तों के बीच भोग का वितरण किया. मौके पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा, सचिव सुभाशीष पंडा, असीम पंडा, अजय पंडा, सुबोध पंडा, रितेश पंडा, लोकेश पंडा, पप्पू पंडा, छोटू पंडा, राकेश पंडा, गुड्डू पंडा, पोपेश पंडा, नवीन पंडा, संजीत पंडा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.