::: असहायों की हमेशा मदद करते रहेगा झामुमो : संजीव

::: असहायों की हमेशा मदद करते रहेगा झामुमो : संजीव

…तेतरिया टोला में 250 जरूरतमंदों को मिला कंबल. उरीमारी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने गरसुल्ला पंचायत के तेतरिया टोला में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. 250 लोगों के बीच कंबल बांटे गये. श्री बेदिया ने कहा कि इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब व असहाय परिवारों को हो रही है. कंबल वितरण आगे भी किया जायेगा. श्री बेदिया ने कहा कि झारखंड सरकार पूरे राज्य में कंबल बांट रही है. हजारीबाग जिले में गरीब, मजदूर व असहाय लोगों को हर संभव सहयोग किया जायेगा. श्री बेदिया ने लोगों से कहा कि ठंड से बचाव के लिए कंबल का नियमित उपयोग करें. मौके पर संजय करमाली, शंकर साव, ओम प्रकाश कुमार, रामप्रसाद करमाली, अनिल बेदिया, छोटेलाल करमाली, प्रकाश करमाली, शंकर गोप, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र करमा, सालो देवी, गीत देवी, उर्मिला देवी, आरती देवी, पूजा देवी, शिवानी देवी, शीला देवी, राखी देवी, सुलेखा देवी, सरिता देवी, रीना देवी, मेलो देवी, चिंता देवी, तीजन देवी, पिंकी देवी, दुलारी देवी, सुमन देवी, मनिका देवी, नीतू देवी, जागो देवी, कलावती देवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >