कॉन्सेप्ट क्लास ने चयनित बीएसओ को किया सम्मानित

कॉन्सेप्ट क्लास ने चयनित बीएसओ को किया सम्मानित

गिद्दी. गिद्दी स्थित कॉन्सेप्ट क्लास ने शुक्रवार को समारोह आयोजित कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद पर चयनित सुरेश कुमार बेदिया को सम्मानित किया. मौके पर कॉन्सेप्ट क्लास के निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि मिश्राइनमोढ़ा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार बेदिया का चयन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर हुआ है. यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उनकी मेहनत व लगन तथा कॉन्सेप्ट क्लास के शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन से उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है. सुरेश कुमार बेदिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने दात्यिवों का निर्वाह पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ करेंगे. इस अवसर पर शिक्षक उज्ज्वल पांडेय, बिट्टू, मोहित, सूरज, अरुण, स्नेहा, कोमल, संजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >