पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा आयोजित करेगी 14 विशेष कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 14 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर से होगी.

रामगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 14 विशेष कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित करेगी. अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होगी. इसके तहत विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

भाजपा रामगढ़ के जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक राजू चतुर्वेदी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >