भदानीनगर (रामगढ़): भारतीय जनता पार्टी भदानीनगर मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और देश प्रेम का संदेश दिया गया.
मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश के आन, बान और शान का प्रतीक है. देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रत्येक नागरिक को प्रतिबद्ध रहना चाहिए. राजेंद्र मुंडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र प्रथम और संगठन सर्वोपरि की भावना को मजबूत करने के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दे रही है.
ये भी पढ़ें- रांची में मांडर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में मंडल प्रभारी रंजीत राम, सुरेंद्र करमाली, राजेंद्र मुंडा, मोती नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार महतो, राजेंद्र ठाकुर, सरस्वती देवी, हिमांशु त्रिपाठी, अनिल सिंह खरवार, रणवीर सिंह, बालेश्वर राम, सहजनाथ, विद्या भारत महतो, आशीष शर्मा, देवेंद्र सिंह, शंभू साव, पंचम महतो, वीरेंद्र सिंह, योगेश महतो, मनोज साहू और बाबूलाल साव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
