गोला : पुलिस ने पांच घंटे में बाइक बरामद की

गोला : पुलिस ने पांच घंटे में बाइक बरामद की

गोला. गोला डीवीसी चौक से शुक्रवार को चोरी गयी बाइक को पांच घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया. बताया जाता है कि डभातू निवासी विनोद साव अपनी बाइक (जेएच 24 जी 3067) पोद्दार भंडार के बाहर खड़ी कर सामान लेने के लिए दुकान गया था. लौटने पर बाइक गायब मिली. उन्होंने थाने में सूचना देने के साथ तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान हुप्पू गांव के पास एक व्यक्ति को बाइक लेकर भागते देखा गया. पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस बाइक सहित चोर को थाना ले आयी. इसके बाद बाइक मालिक को सौंप दी. पुलिस के अनुसार, बाइक लेकर भाग रहा व्यक्ति नशे में था. उसे यह होश नहीं था कि वह किसकी गाड़ी ले जा रहा है. पूछताछ के बाद पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >