दूरदर्शन पर प्रसारित हुई भुरकुंडा के फिल्म निर्माता की फिल्म

आध्यात्मिक चेतना व सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर 21 फरवरी को हुआ.

हजारीबाग में बनी है पूरी फिल्म. भुरकुंडा. आध्यात्मिक चेतना व सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण का प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर 21 फरवरी को हुआ. यह भुरकुंडा क्षेत्र के लिए काफी गौरव का विषय है. चूंकि इस फिल्म का निर्माण भुरकुंडा पटेल नगर निवासी फिल्म निर्माता गजानंद पाठक ने किया है. गजानंद पाठक ने इस फिल्म में अभिनय भी किया है. गजानंद पाठक की पढ़ाई भी भुरकुंडा क्षेत्र में ही हुई है. इस क्षेत्र में रहकर उन्होंने लंबे समय तक नि:शुल्क कोचिंग चलाकर बच्चों को पढ़ाने का भी काम किया है. पूरी फिल्म हजारीबाग में बनी है. फिल्म 16 फरवरी 2024 को रिलीज हुई थी. जिसके बाद झारखंड के विभिन्न सिनेमाघरों में भी फिल्म लगी थी. इस फिल्म में हजारीबाग के मुकेश राम प्रजापति, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, चांदनी झा, अमरकांत राय, दीपक घोष, मनोज कुमार पांडेय व कई स्थानीय कलाकारों ने काम किया है. फिल्म में प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर व महालक्ष्मी अय्यर ने गीत गाये हैं. सीसीएल का 68वां खान सुरक्षा पुरस्कार वितरण आज भुरकुंडा. सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के रिवर साइड स्थित मयूर स्टेडियम में 27 फरवरी को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के तहत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा. स्टेडियम में इसकी भव्य तैयारी की गयी. गुरुवार को बरका-सयाल जीएम अजय सिंह ने आयोजन स्थल पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. समारोह में पूरे सीसीएल क्षेत्र से 700 से अधिक लोगों के आने की संभावना है. बताया गया कि समारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक डीजीएमएस उज्जवल ताह होंगे. इसके अलावा सीसीएल हेडक्वार्टर व एरिया से अधिकारी शामिल होंगे. एनटीपीसी, डीवीसी व टाटा माइनिंग कंपनी भी प्रतिनिधित्व करेगी. इस अवसर पर कलाकारों द्वारा झूमर व छऊ नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा. माइंस रेस्क्यू रामगढ़ की टीम रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन देगी. सेफ्टी अवेयरनेस पर नुक्कड़ नाटक भी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >