::::टाटा डीएवी के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

::::टाटा डीएवी के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

घाटोटांड़. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर के तत्वावधान में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बस से रांची स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, मछली घर एवं तितली घर का भ्रमण कराया गया. बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में विद्यार्थियों ने वन्य जीव-जंतुओं को नजदीक से देखा. उनके रहन-सहन, भोजन, प्राकृतिक आवास एवं संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी ली. विद्यार्थियों ने मछली घर में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों, उनके जीवन चक्र तथा जल पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी ली. विद्यार्थी तितली घर में रंग-बिरंगी तितलियों को देख कर उत्साहित नजर आये. शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार, जितेंद्र प्रसाद, रवि चक्रवर्ती, दीपक कुमार पाठक, भूपेंद्र नाथ सहाय, तूफान हाजरा, लक्ष्मी कुमारी, रिया चक्रवर्ती मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >