कुजू. आदिवासी संगठनों का संपूर्ण झारखंड बंद आंदोलन का कुजू में भी असर रहा. इस दौरान आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने नया मोड़, कुजू फोरलेन जंक्शन को करीब एक घंटे तक जाम किया. इसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रदर्शनकारी सोमा मुंडा हत्याकांड के सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी व सजा, पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा व सुरक्षा प्रदान करने, भूमि माफिया के विरुद्ध एसआइटी गठित करने की मांग कर रहे थे. मौके पर जयवीर हांसदा, प्रकाश मुंडा, विक्रम कुमार, बिशुन लाल मुंडा, श्याम करमाली, पवन कुमार, सोमदेव मुंडा मौजूद थे. गौरतलब हो कि खूंटी में पड़हा राजा आंदोलनकारी सोमा मुंडा की हत्या कर दी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
