::::अवैध खदान से कोयला निकलने से घरों में पड़ी दरार रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट की महत्वाकांक्षी परियोजना ब्लॉक टू क्षेत्र के धवैया गांव में शनिवार को अवैध खदान में चाल धंस गया. इसमें एक शौचालय ध्वस्त हो गया. इसमें आसपास के कई लोग बाल-बाल बच गये. हादसा उस समय हुआ, जब लोग खदान के आस-पास मौजूद नहीं थे. लोगों के रहने से बड़ा हादसा हो सकता था. सूत्रों के अनुसार, यहां अवैध तरीके से करीब 100 फीट अंदर जाकर कोयला निकाला जा रहा है. लगातार खनन कार्य से जमीन काफी कमजोर हो गयी है. सबसे गंभीर स्थिति यह है कि जहां यह अवैध खदान है, उसके समीप कई लोगों के घर हैं. लगातार कोयला निकालने से इन घरों में दरार पड़ गयी है. लोग अब दहशत में जीने को मजबूर हैं. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते रोकथाम नहीं की गयी, तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अवैध खनन को रोकने व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है. लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई जगह अवैध खदान बना कर कोयले की तस्करी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
