गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी का पर्व उल्लास के साथ मना

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी का पर्व बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया.

रामगढ़. रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी का पर्व बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया. खालसा सृजना दिवस के अवसर पर 11 अप्रैल को इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. अखंड पाठ का समापन रविवार सुबह 7:30 बजे विधिवत रूप से किया गया. इस अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया. प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर किला मंदिर, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची. इसके उपरांत गुरुद्वारा परिसर में निशान साहिब की सेवा अर्पित की गयी. एक विशेष दीवान सजाया गया. इस विशेष कीर्तन दीवान की शोभा जमशेदपुर से पधारे हजूरी रागी भाई हरमीत सिंह ने अपनी मधुर वाणी से बढ़ायी. उन्होंने सो अमृत गुर ते पाया, मिल पियो भाई अमृत नाम निधान है जैसे शब्दों से संगत को भावविभोर कर दिया. साथ ही जमशेदपुर से पधारे अकाल ढाडी जत्था ने भी अपनी प्रस्तुतियों से संगत को आत्मिक आनंद की अनुभूति करायी. दीवान के पश्चात गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर का आयोजन किया गया. लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा उर्फ जानू, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, सचिव हरदीप सिंह होरा, मीडिया इंचार्ज कर्मजीत सिंह जग्गी, प्रीतम सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, हरजाप सिंह, जगजीत सिंह एलआईसी वाले, गुरजीत सिंह, सतपाल सिंह, टोनी कोहली, पुष्पेंद्र पाल सिंह, तेजिंदर सिंह सोनी, गुरप्रीत सिंह चाना, जसमीत सोनी, चरणजीत कौर जोली, कर्मजीत कौर, सुखमीत कौर उपस्थित थे. गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा उर्फ जानू ने कहा कि बैसाखी पर्व का यह आयोजन गुरुद्वारा साहिब की धार्मिक व सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >