पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

भुरकुंडा. रिवर साइड की चिप हाउस पंचायत के प्रतिनिधियों ने नववर्ष का जश्न नये अंदाज में मनाया. प्रतिनिधियों ने पंचायत के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया. इन लोगों को बुके व अंग वस्त्र देने के बाद पूरे परिवार के साथ भोजन कराया. बिहार पुलिस में चयनित पंचायत के बिनोद शर्मा की पुत्री किरण कुमारी, यू ट्यूब प्रतियोगिता में तीन लाख जीतने वाली अजीत सिंह की पुत्री अनुष्का कुमारी व बिहार में टीचर बनने वाली पल्लवी कुमारी को समारोह आयोजित कर पूरे परिवार के साथ सम्मान दिया. मुखिया विकास पांडेय ने कहा कि सफल प्रतिभागी अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं. यह हमारी पंचायत के लिए गौरव की बात है. मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, नरेश मंडल, राहुल कुमार, आरिश ठाकुर, नवल पांडेय, राजेश महतो, ओम कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >