26 से 28 मार्च तक वाहनों के आवागमन पर रोक

26 से 28 मार्च तक वाहनों के आवागमन पर रोक

रामगढ़. रामनवमी पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने 26 से 28 मार्च तक प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात दो बजे तक शहर में मालवाहक गाड़ियों, ट्रक, टेंपो, भारी वाहनों व सवारी गाड़ियों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है. इसके तहत रूट लाइन में परिवर्तन किया गया है. जारी निर्देश के अनुसार, शनिचरा हाट से थाना चौक तथा थाना चौक से शनिचरा हाट तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. पटेल चौक से कोरिया घाटी, नया मोड़, कुजू डायवर्सन (भाया सुभाष चौक) तथा कोरिया घाटी, नया मोड़, कुजू डायवर्सन से पटेल चौक (भाया सुभाष चौक) तक भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. बनजारी से सुभाष चौक तथा सुभाष चौक से बनजारी तक भी मालवाहक ट्रक व बसों का प्रवेश वर्जित किया गया है. प्रशासन ने आम लोगों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >