लाल झंडे को और मजबूत करने की जरूरत है : मनोज

लाल झंडे को और मजबूत करने की जरूरत है : मनोज

पतरातू. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया. पीटीपीएस स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा अंचल मंत्री मनोज कुमार महतो ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया. मनोज कुमार महतो ने कहा कि 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी. बीते 100 वर्षों से भाकपा किसान, मजदूर, शोषित वर्ग, छात्र व नौजवानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ती आ रही है. यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने केंद्र सरकार के बारे में कहा कि वर्तमान सरकार किसान, मजदूर, छात्र व युवा विरोधी नीतियां अपना रही है. सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर देश के संसाधनों को चुनिंदा घरानों के हाथों सौंपा जा रहा है. ऐसे में आज लाल झंडे को और मजबूत करने व जनसंघर्ष को तेज करने की आवश्यकता है. मौके पर घोषणा की गयी कि 15 जनवरी से पतरातू प्रखंड की सभी पंचायतों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर रमेश महतो, मनोज पाहन, किशोर कुमार महतो, प्रदीप सिंह, सत्यनारायण सिंह, गुलटन उरांव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >